मिर्जापुर, जून 23 -- ड्रमंडगंज (मिर्जापुर)। लालगंज थाना क्षेत्र के बरौंधा चौकी अंतर्गत नैढी कटारी गांव के सामने रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग-135 पर मंगलवार भोर में हुए सड़क हादसे में एक टाटा डीसीएम अनियंत्रित होकर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकराने के बाद सड़क किनारे खेत में जा गिरी। दुर्घटना में चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के कटनी से दाल और चुनी लादकर आजमगढ़ जा रही टाटा डीसीएम मंगलवार सुबह करीब चार बजे नैढी कटारी गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे खेत में जा गिरी। हादसे में चालक बबलू (42) पुत्र श्यामदेव तथा परिचालक राकेश सरोज पुत्र लालसिंह निवासी नंदना, सरायमीर (आजमगढ़) गंभीर रूप से...