बोकारो, मई 24 -- पेटरवार। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पेटरवार-बोकारो पथ पर बुंडू पंचायत के केवट टोला मोड़ के निकट एक अनियंत्रित वाहन ने सड़क पार कर रही एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला घायल हो गई। घटना की सूचना पाते ही बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति घटना स्थल पर पहुंची और अपने निजी वाहन से घायल महिला को इलाज के लिए सी एच सी पेटरवार में भर्ती कराया।जानकारी अनुसार प्रखंड के कोह पंचायत की एक महिला सोहरी देवी(40 वर्ष) पति शंकर मांझी एन एच 23 सड़क पार कर रही थी, तभी से आ रही एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में उनके शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट लगी है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...