अज्ञात वाहन ने स्कूटी में मारी टक्कर, युवक गंभीर
गाज़ियाबाद, अप्रैल 27 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। लिंक रोड थाना क्षेत्र में शनिवार रात साहिबाबाद सब्जी मंडी के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। घायल युवक को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल युवक गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती है। हादसा शनिवार देर रात हुआ, परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।साहिबाबाद गांव निवासी सतेंद्र ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात नौ बजे उनका भांजा कपिल कुमार स्कूटी पर वैशाली से घर आ रहा था। सब्जी मंडी के सामने गलत दिशा से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसके बाद वह घायल होकर बेहोश हो गया। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, मौत राहगीरों ने उसे नरेंद्र मोहन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल रेफर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.