चाईबासा, दिसम्बर 26 -- चाईबासा,संवाददाता। सड़क दुर्घटना में जगन्नाथपुर के नया बाजार निवासी 21 वर्षीय आदर्श कुमार दास की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम में छनपदा गांव से आदर्श स्कूटी से जैतगढ़ जा रहा था। छनपदा गांव के पास ही पीछे से एक 16 चक्का वाहन ने धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। शुक्रवार को जगन्नाथपुर पुलिस ने शव को घटना स्थल से उठाकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदरअस्पताल लाई। परिजनों ने बताया गुरुवार को आदर्श कुमार दास स्कूटी से छनपदा गांव से जैतगढ् जा रहा था। उसी समय एक 16 चक्का वाहन पीछे से घक्का मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.