महाराजगंज, मई 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज से मजदूरी करके शाम को घर लौट रहे साइकिल चालक युवक को सतभरिया के पास किसी वाहन ने रौंद दिया। सड़क पर मजदूर का शव चिथड़े-चिथड़े होकर बिखर गया। इससे मृतक की पहचान नहीं हो सकीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की शाम महराजगंज शहर से मजदूरी करके एक मजदूर साइकिल से घर लौट रहा था। अभी वह सतभरिया के पास पहुंचा था कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। हादसे में मजदूर का शव क्षत-विक्षत होकर सड़क पर बिखर गया। हादसे के बाद चौराहे पर अफर-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- बरतारा में नेशनल हाईवे पर युवक की मौत, उपर से गुरजे कई वाहन सूचना पर कोतवाली पुलिस के साथ यातायात सीओ बसंत सिंह मौके पर पहुंचे। कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन नही...