हरदोई, अप्रैल 30 -- हरदोई। सांडी थानाक्षेत्र में गुरुवार देर रात एक अधेड़ महिला का कुचला हुआ शव लावारिस हालत में बिलगाम हाईवे के सखेड़ा पुलिस सहायता केन्द्र के पास पड़ा मिला। पुलिस शिनाख्त में जुटी रही पर देर रात तक पहचान नहीं हो सकी। करीब 45 वर्षीय महिला का सिर और धड़ बुरी तरह से कुचले होने से किसी भारी वाहन से कुचले जाने की आशंका है। शव के पैर में चप्पल, बिछिया समेत हाथों में चूड़ियां नहीं हैं। सिर्फ हरा ब्लाउज और गहरे लाल रंग की साड़ी होने और अकेली होने के कारण लोग उसके विक्षिप्त होने का अंदाजा लगा रहे हैं। एसएचओ बसन्तराम ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...