नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- नई दिल्ली, का. सं.। गांधी नगर इलाके में गुरुवार रात एक पैदल राहगीर को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे बाद पुलिस ने घायल अधेड़ को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान 55 वर्षीय गणेश शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक का पता लगाने के लिए दुर्घटनास्थल पर मौजूद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि गणेश शर्मा अपने बड़े भाई के परिवार से मिलने के लिए गांधी नगर इलाके में आए थे। बुधवार रात करीब 12:30 बजे जब वह श्याम ब्लॉक स्थित पीएनबी बैंक के सामने सड़क पर पहुंचे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.