पटना, जनवरी 6 -- हवाई अड्डा थाना क्षेत्र के चितकोहरा गोलंबर के समीप मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन ने साइकिल से जा रहे राजभवन कर्मी अंसार अहमद (59) को कुचल दिया। इस घटना में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, यातायात पुलिस अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। फुलवारीशरीफ इलाके में रहने वाले अंसार अहमद राजभवन में दफ्तरी के पद पर कार्यरत थे। वह रोजाना घर से साइकिल से कार्यालय आते-जाते थे। मंगलवार की सुबह करीब ग्यारह बजे वह चितकोहरा गोलंबर के समीप से साइकिल से जा रहे थे, तभी किसी वाहन ने उन्हें कुचल दिया। दुर्घटना की सूचना के बाद पुलिस उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया। वहां उनकी मौत हो गई। गांधी मैदान यातायात थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार चौहान ने बताया कि कुचलने वाले वाहन चालक...