लखनऊ, अप्रैल 20 -- सुल्तानपुर हाईवे पर टीडीएल कॉलेज के सामने तेज रफ्तार वाहन ने एक युवक को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। शव करीब आधे घंटे मौके पर पड़ा रहा। इस बीच कई वाहन उसके ऊपर से निकल गए। शव क्षतविक्षत हो गया। हादसे की सूचना पर गोसाईंगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोसाईंगंज थाने के दरोगा राजीव पटेल ने बताया कि मृतक प्रत्यूष चंद्र पांडे (35) जिला महाराजगंज के निचलौल थानाक्षेत्र के दमकी गांव निवासी थे। रविवार को सुल्तानपुर हाईवे पर टीडीएल कॉलेज के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह सिर के बल सड़क पर जा गिरा। भागने के चक्कर में चालक ने वाहन को ऊपर से निकाल दिया। इससे प्रत्यूष चंद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.