मैनपुरी, जून 22 -- थाना क्षेत्र के घिरोर-अलालपुर बाईपास पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात वर्षीय मासूम की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक गोलू अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटा और सबका लाडला था। गांव में भी इस घटना से गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है। क्षेत्र के नगला किसी ताहरपुर रोड टंकी के पास निवासी सात वर्षीय गोलू पुत्र दिनेश कठेरिया सोमवार की सुबह अपने घर से जामुन खाने के लिए घिरोर-अलालपुर बाईपास की तरफ गया हुआ था। इसी दौरान सड़क पार करते समय किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम गोलू ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। हादसे की चीख-पुकार सुनकर जब तक लोग मौके पर दौड़े, त...