लखीमपुरखीरी, अप्रैल 20 -- शहर के बाहरी इलाके में बाइक से घर जा रहे डीसीएम चालक हो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। फूलबेहड थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत दुधवा मिदनिया के गांव दुधवा निवासी मोनू उर्फ मुकेश शुक्ला पुत्र शिवकुमार शुक्ला डीसीएम चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार की देर रात करीब 10 बजे डीसीएम खड़ी करके बाइक से अपने गांव जा रहा था। कोतवाली सदर के सेठघाट चौकी क्षेत्र में श्रीराम मार्बल्स गढ़ी मिदनिया के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां इलाज के दौरान मोनू (30) की मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना पाकर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.