लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- लखीमपुर-ढखेरवा रोड पर शारदानगर थाना क्षेत्र में शनिवार बाइक सवार मामा भांजे को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देखकर लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर शारदा नगर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश कर रही है। खीरी टाउन कस्बे के मोहल्ला बुखारी टोला निवासी 21 वर्षीय रोहित कुमार अपनी बहन के घर शारदा नगर कॉलोनी थाना शारदा नगर आया था। यहां से वह अपने 16 वर्षीय भांजे शिवम के साथ शनिवार को शारदानगर और पढुआ जा रहे थे। रास्ते में जब वह लखीमपुर ढखेरवा रोड पर शारदा नगर थाना क्षेत्र के गांव टहारा के पास पहुंचे। तभी उनको सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसा इत...