बुलंदशहर, फरवरी 10 -- नीमखेड़ा बिजलीघर क्षेत्र में मामन रोड पर सोमवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने हाइटेंशन लाइन के बिजली पोल में जोरदार टक्कर मार दी। पोल क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। करीब 16 घंटे तक बिजली गुल रहने के कारण उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे मरम्मत कार्य पूरा होने पर सप्लाई बहाल हो सकी। वहीं जेई ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। जेई अरूण कुमार ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे मामन रोड स्थित एक निजी स्कूल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बिजली के पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पोल क्षतिग्रस्त हो गया और लाइन नीचे आ गिरी। हादसे के तुरंत बाद पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। सूचना मिलने पर पावर कॉरपोरेशन के कर्मचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.