अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, हालत गंभीर
मेरठ, जुलाई 12 -- मेरठ-करनाल हाईवे पर ईकड़ी तिराहे के निकट अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार को राहगीरों ने उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। शाहपुर निवासी रहीसुद्दीन पुत्र इकबाल रविवार को किसी काम से मेरठ आया था। यहां से देर शाम करीब साढे़ चार बजे वह अपनी बाइक पर सवार होकर वापस शाहपुर लौट रहा था। जैसे ही वह मेरठ करनाल हाईवे पर ईकड़ी तिराहे के निकट पहुंचा तो पीछे से तेजगति से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसको जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रहीसुद्दीन हवा में उछलकर सड़क किनारे खाई में गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने बाइक सवार को वहां से उठाकर एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, घटना के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.