रायबरेली, जून 21 -- रायबरेली, संवाददाता। रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र बीते शनिवार की देर रात्रि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। क्षेत्र के भाभीपर मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी प्रदीप कुमार 23 वर्ष शनिवार की रात बाबूगंज से बाइक द्वारा घर वापस लौट रहा था, तभी लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर स्थित चड़रई चौराहे पर सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार डंपर ने बुझा दिया घर का चिराग, बाइक सवार युवक की मौत घटना में प्रदीप गम्भीर रूप से घायल हो गया, स्थानीय लोगों की मदद से उसे एम्बुलेंस द्वारा जगतपुर सीएचसी ले जाया गया...