उरई, मई 18 -- कोंच। संवाददाता कोंच क्षेत्र में रविवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रात करीब 11 बजे कैलिया रोड पर ग्राम घमुरी के पास हुई, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।कस्बा कोंच के मालवीय नगर निवासी विक्रम सिंह 32 वर्ष अपनी ससुराल ग्राम खूजा समथर बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह ग्राम घमुरी के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- मुर्रामकला के पास सड़क हादसे में बाइक सवार घायल घटना के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और...