बांका, अगस्त 17 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर सुईया थाना क्षेत्र के सतलेटवा मोड़ के समीप शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार एक कांवरिया की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक अरवल जिले के सैदपुर गांव के रहने वाले थे और सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाइक से बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करने जा रहे थे। मृतक की पहचान अरवल जिले के सैदपुर निवासी देवेंद्र नाथ सिन्हा के इकलौते पुत्र विशाल कुमार(22) के रूप में हुई है। वहीं घायल सैदपुर निवासी संतोष मिश्रा का पुत्र योगेश मिश्रा(20)बताया गया है। यह भी पढ़ें- बाइक दुर्घटना में एक कांवरिया युवक की मौत, एक घायल घटनास्थल संबंधी जानकारी जानकारी के अनुसार, सैदपुर निवासी विशाल कुमार और योगेश मिश्रा बाइक से कांवर यात्रा प...