आगरा, अप्रैल 4 -- छत्ता क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में राजन सिंह (48) निवासी गढ़ी रद्दू, ताजगंज को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल का इलाज जारी है। मृतक के पुत्र गोविंद सिंह ने थाना छत्ता में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गोविंद सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता राजन सिंह अपने दोस्त अजय बघेल के साथ मोटरसाइकिल से आ रहे थे। आंबेडकर पुल पार करते ही पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने राजन सिंह को मृत घोषित कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.