उरई, फरवरी 7 -- आटा। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को उरई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शुक्रवार की रात में चुर्खी गांव निवासी हरिओम अपने गांव से बाइक से इटौरा की तरफ जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक आटा-इटौरा मार्ग स्थित भभुआ के पास पहुंची तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर जोरदार होने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उरई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.