जौनपुर, मई 24 -- मछलीशहर (जौनपुर)। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक के पीछे बैठा युवक घायल हो गया था। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पंवारा थाना के मड़वादोदक (नरगहना) निवासी 19 वर्षीय आशिक उर्फ साजन पुत्र कमालुद्दीन गांव के ही विवेक पुत्र ओम प्रकश जायसवाल के साथ 15 मई को भोर में बाइक पर गैस सिलेंडर लेने सुजानगंज जा रहा था। सुजानगंज मछलीशहर मार्ग पर मुस्तफाबाद बाजार के निकट पीछे से एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर में आशिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे जौनपुर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। राहत नहीं मिलने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर लेकर गए। जहाँ शनिवार को ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक विनीत रॉय ने बताया मृतक की माता आसिया की तहरीर पर अज्ञात च...