गाज़ियाबाद, अप्रैल 27 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। विजयनगर क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए। इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आई। घायल बाइक सवार का उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।आदर्श कॉलोनी बिहारीपुरा के रहने वाले पदम सिंह ने शिकायत देकर बताया है कि 23 अप्रैल की रात उनका भाई सुनील पाल अपनी मोटरसाइकिल से करीबी रिश्तेदार के यहां जा रहा। रात करीब साढ़े 12 बजे जैसे ही वह प्रताप विहार सेक्टर 11 के वाल्मीकि चौक पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक समेत गिर गया। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया दिया। जहां से उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। उसी रात उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.