मेरठ, जून 30 -- सरधना। रविवार देर रात कांवड़ मार्ग पर मानपुरी गांव के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर निवासी इकबाल अपने भाई वसीम के साथ बाइक से मुरादनगर से वापस अपने घर लौट रहा था। रविवार देर रात जैसे ही वह मानपुरी गांव के निकट पहुंचा तो पीछे से तेजगति से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पीड़ितों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...