कौशाम्बी, मार्च 29 -- कोखराज थाना क्षेत्र के पल्टीपुर गांव निवासी इंद्र लाल पटेल पुत्र मक्खन लाल पटेल ने गुलामीपुर में खाद-बीज की दुकान खोल रखी है। रात को वह पत्नी राजकुमारी के साथ दुकान में ही रहते हैं। रविवार की सुबह करीब छह बजे दंपती दुकान से घर जा रहे थे। ननमई मोड़ के समीप पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती को गंभीर चोटें आई हैं। उनको नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की चालक समेत तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.