बागपत, मार्च 12 -- चांदीनगर। सिंगौली तगा-सरफाबाद मार्ग पर लोनी के तीन युवकों की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें तीनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हॉयर सेंटर ले जाया गया है। पुलिस को हादसे की सूचना दे दी गई है। अशोक विहार लोनी निवासी इरफान पुत्र इस्लाम, बुद्धू पुत्र इकराम और बाबू किसी कार्य से सरफाबाद गांव आए। देर शाम तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर वापस लोनी लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सिंगौली तगा-सरफाबाद मार्ग पर पहुंची, तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें वे तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां से उन्हें हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस को हादसे की सूचना दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...