मुंगेर, फरवरी 12 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग के सूर्य मंदिर के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड के दरियापुर मंदिर टोला निवासी 46 वर्षीय अरुण वर्मा अपनी बाइक से बरियारपुर की तरफ जा रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और भाग निकला। अज्ञात वाहन के टक्कर के बाद बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत डायल 112 को इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस के सहयोग से जख्मी अरुण वर्मा को गंभीरावस्था में अनुमंडल अस्पताल हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.