लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- ढखेरवा, संवाददाता। पढ़ुआ थाना क्षेत्र में निघासन ढखेरवा हाईवे पर खरवाहिया के पास अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार कुल पांच लोग घायल हो गए। ग्रामीणों व पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के सीएचसी रमियाबेहड़ भेजा गया जहां से सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक बाइक पर सवार रहीश पुत्र हनीफ, अरबाज पुत्र सज्जाद, समीर पुत्र इरशाद निवासी धौरहरा और दूसरी बाइक पर सवार सीताराम पुत्र बाबू चौहान व पवन सिंह पुत्र सीताराम निवासी दरेरी पुरवा को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। पढ़ुआ इंस्पेक्टर विवेक उपाध्याय ने बताया कि अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मारी थी, जिसमें पांच लोग घायल हुए हैं। प्राथमिक इलाज करने के बाद उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.