कौशाम्बी, अप्रैल 27 -- संदीपनघाट कोतवाली के बजहा गांव के समीप सोमवार की सुबह सड़क किनारे दिव्यांग वृद्धा का शव मिला। लोगों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से दिव्यांग की मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सिकंदरपुर बजहा गांव के सामने जीटी रोड किनारे सोमवार सुबह करीब सात बजे राहगीरों ने सड़क किनारे एक दिव्यांग वृद्ध का शव देखा। वृद्ध की साइकिल भी किनारे पड़ी थी। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने अज्ञात में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.