समस्तीपुर, मई 7 -- मोरवा। हलई थाना क्षेत्र के चकलाल शाही मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन ने एक युवक को कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान चकलाल शाही निवासी सुबोध राय के पुत्र मनजीत कुमार (19) के रूप में हुई है। घटना के बारे में बताया जाता है कि गुरुवार को मनजीत खेत देखने के लिए अपने घर से निकला था। इसी क्रम में अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। सड़क के किनारे उसके शरीर को तड़पता देख काफी संख्या में लोग जुट गए। इसकी जानकारी परिवार वाले और पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लिया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और बीए का छात्र था। उसके पिता दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी किया करते हैं। दो भाई घर पर ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.