मथुरा, अप्रैल 16 -- थाना बलदेव के अंतर्गत उत्तरी बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ऊंट-बुग्गी चालक की मौत हो गयी। इसके विरोध में लोगों ने जाम लगाकर मुआवजे की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझा कर जाम खुलवाते हुए शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उत्तरी बाईपास पर अकोस के गांव नगला बेर के निकट नगला संजा निवासी सलीम खान (40) घर से भूसा लाने के लिए ऊंट-बुग्गी लेकर बाईपास पर होकर जा रहा था। तभी आगरा-बलदेव उत्तरी बाईपास पर पीछे से आये अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बुग्गी में जोरदार टक्कर मार दी। इसके चलते बुग्गी क्षतिग्रस्त हो गई और ऊंट-बुग्गी को करीब आधा किलो मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में बुग्गी चालक सलीम और ऊंट की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना म...