मिर्जापुर, जून 4 -- हलिया। सड़क हादसे में दो युवकों की मौत मामले में पुलिस ने बुधवार को अज्ञात वैन चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है। हलिया थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव निवासी मोहन कोल ने बताया कि तहरीर देकर बताया कि बेटा मोनू कुमार रिश्तेदार कवलझर गांव निवासी सुनील कोल के साथ अपनी बाइक से ससुराल बैधा से देवरी बाजार जा रहा था। हलिया देवरी मार्ग पर मुड़पेली गांव के पास सामने से आ रही मैजिक वैन ने मंगलवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार बेटे और रिश्तेदार सुनील दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद चालक मैजिक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने मैजिक को कब्जे में ले लिया है। आरोप है कि वैन चालक ने तेज गति से लापरवाहीपूर्वक बाइक में टक्कर मारी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश में जुट गई ह...