अज्ञात वाहन के धक्के से हवलदार की मौत
गिरडीह, मई 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अज्ञात वाहन के धक्के से डुमरी थाना में पदस्थापित गिरिडीह जिला पुलिस बल के जवान की मौत हो गयी है। घटना मंगलवार शाम की है। घटना गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ पर घटित हुई है। घटना के बाद एक टेम्पों से हवलदार को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जवान दीपक सिंह कुटिया है जो चाईबासा जिले का रहने वाला है। बताया जाता है कि हवलदार दीपक मंगलवार को डुमरी से गिरिडीह बैंक व अन्य कार्य से गिरिडीह आया हुआ था। गिरिडीह से वापस लौटने के क्रम में वह हादसे का शिकार हो गया।
हादसे के बाद की स्थिति हादसे के बाद दीपक को एक टेम्पों सदर अस्पताल लेकर आया और छोड़कर चला गया। हादसा कैसे हुआ और किस वाहन से धक्का लगा है। इसका अभी कुछ पता नहीं चल सका है। मृतक हवलदार का शव सदर अस्पताल में पड़ा हुआ है। हवल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.