मिर्जापुर, मार्च 21 -- नरायनपुर। वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर अदलहाट के बरईपुर गांव के पास शनिवार सुबह अज्ञात वाहन के धक्के से स्कूटी सवार युवक राजेश मौर्या की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। राजेश अपने साढ़ू भाई के साथ सक्तेशगढ़ आश्रम में दर्शन-पूजन के लिए जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चंदौली जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र के पौनी गांव निवासी 30 वर्षीय राजेश मौर्या पुत्र श्यामलाल मौर्या घर पर सिलाई का काम करते थे। वह शनिवार को अपने साढ़ू चंदौली के नसीरपुर निवासी 27 वर्षीय रविप्रकाश मौर्या के साथ स्कूटी से सक्तेशगढ़ आश्रम दर्शन पूजन करने जा रहे थे। रवि स्कूटी चला रहे थे, जबकि राजेश पीछे बैठे थे। सुबह लगभग आठ बजे जैसे ही अदलहाट के बरईपुर गांव के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.