मऊ, अप्रैल 18 -- पूराघाट, हिंदुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा टड़ियाव में शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। फोरलेन सड़क पार कर खेत जा रहे सेवानिवृत्त शिक्षक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई की। घोसी थाना क्षेत्र के बनियापार निवासी 70 वर्षीय लौहर यादव सत्यराम जनता इंटर कॉलेज, कल्याणपुर-मऊ में हिंदी विषय के सेवानिवृत्त अध्यापक थे। शुक्रवार की सुबह खेत की ओर जा रहे थे, इसी बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बुजुर्ग की मौत इस घटना के बाद वह सड़क पर गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.