पलामू, अप्रैल 4 -- पंडवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के एनएच-39 के मेदिनीनगर-पंडवा खंड पर पड़वा थाना क्षेत्र के लोहड़ा में सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन के धक्का से शनिवार को लोहड़ा गांव निवासी नवल मिश्रा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। करीब 44 वर्षीय नवल मिश्रा दिन के करीब तीन बजे सड़क पार कर रहा थे। इसी दौरान पड़वा मोड़ के तरफ मेदिनीनगर की ओर तेज रफ्तार से जा रही कार ने युवक को धक्का मार दिया जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पड़वा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में कर शव को पोस्टमार्टम के मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया है। थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि करीबन 3 बजे लोहड़ा निवासी नवल मिश्रा सड़क पार कर रहा था। अज्ञात वाहन ने धक्का मर दिया जिससे उसकी मौत घटनास...