भदोही, मई 10 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र में सीखापुर के पास रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से आकिफ अंसारी 22 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज को अस्पताल में भर्ती कराने पर डाक्टरों ने रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के गांधी निवासी मुबारक अंसारी के बेटे आकिफ अंसारी सिखापुर बाजार समोसा लेने गए थे। वापस लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और एम्बुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रुप से जख्मी यह भी पढ़ें- पिकअप के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत,दोस्त घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...