अज्ञात वाहन के धक्के से मोटरसाइकिल चालक की मौत
पाकुड़, अप्रैल 29 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य सड़क के नारायणगढ़ गांव के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में देवीनगर पंचायत के बोंडिघा गांव निवासी 45 वर्षीय कर्वेश मरांडी अत्यंत ही गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस घटना में कर्वेश मरांडी के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई जगनारायण शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर घटना की छानबीन करते हुए गंभीर रूप से जख्मी कर्वेश मरांडी को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर पहुंचाया। जहां डॉ़ अपूर्व हर्ष ने जख्मी का जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार कर्वेश मरांडी अपने घर से मोटरसाइकिल से पाकुड़िया जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने कर्वेश मरांडी को जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.