गिरडीह, अप्रैल 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कालापत्थर के पास बुधवार की देर रात को एक अज्ञात वाहन के धक्के से एक महिला की मौत हो गयी। मृतका नगर थाना क्षेत्र के अरगाघाट निवासी 35 वर्षीया सारो देवी है। मुफस्सिल पुलिस ने बताया कि महिला को धक्का मारने के बाद अज्ञात वाहन फरार हो गया था। सड़क पर गंभीर अवस्था में महिला पड़ी हुई थी। इसकी सूचना मिलने के बाद तत्काल महिला को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...