भभुआ, अक्टूबर 15 -- चैनपुर। एन एच 219 पर केवा नहर के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार महिला-पुरुष को धक्का मार दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। बुधवार की शाम करीब 7:00 बजे हुई घटना में चांद थाना क्षेत्र के अमांव गांव निवासी कृष्णा चौधरी की 15 वर्षीया बेटी अंजनी कुमारी और 18 वर्षीय पुत्र सुनील पटेल शामल हैं। दोनों भभुआ से चैनपुर के रास्ते अपने गांव जा रहे थे। भभुआ नगर परिषद के कार्यालय कर्मी उमेश दुबे द्वारा घायलों को सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। दुर्घटनाओं में दो महिला सहित आठ घायल भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन दुर्घटनाओं में दो महिला सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों में भभुआ वार्ड11 के आमोद कुमार, वार्ड 13 के हिमांशु राज, फकराबाद के मन्नु कुमार, भटवलियां के नीतीश कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.