अज्ञात वाहन के धक्के से बुलेट सवार युवक की मौत
मिर्जापुर, मई 28 -- मिर्जापुर,संवाददाता। चुनार कोतवाली के एनएच 35 पीरल्लीपुर के समीप बुधवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बारे में बताया गया कि चंदौली जनपद के चकिया पूर्वी बाजार निवासी 35 वर्षीय विनय कुमार राय पुत्र ब्रजभूषण राय पड़री थाना क्षेत्र के कठिनई निवासी अपने बहनोई प्रदीप पंडा के घर आया था। जहां से अपनी भांजी कलश राय को लेकर बुलेट से अपने घर चकिया वापस जा रहा था। जैसे ही चुनार कोतवाली क्षेत्र के पिरल्लीपुर एनएच 35 पर पहुंचे, कि अज्ञात वाहन ने बुलेट में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही विनय सड़कक पर गिर कर तड़फड़ाने लगे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.