अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार भाई-बहन घायल
मिर्जापुर, जून 9 -- लालगंज। क्षेत्र के तुलसी गांव के सामने स्थित एक ढाबे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए अन्यत्र ले गए। दोनों चुनार के निवासी है। चुनार कस्बा निवासी आयुष सिंह (25) वर्ष अपनी बहन अमृता सिंह (23) वर्ष को लालगंज से बाइक से लेकर वापस घर लौट रहे थे। जब दोनों मिर्जापुर-रीवां मार्ग पर तुलसी गांव के सामने स्थित ढाबा के पास पहुंचे तभी किसी अज्ञात वाहन ने आयुष सिंह की बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में भाई-बहन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंची। यहां उपचार न कराके परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.