अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल,दोनों रेफर
मिर्जापुर, मई 14 -- राजगढ़,मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के हिनौता गांव के पास बुधवार की रात राजगढ़ चुनार मार्ग पर अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सक ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर कर दिया। सोनभद्र जनपद के लोढ़ी गांव निवासी 22 वर्षीय अंकित और 32 वर्षीय सोनू मिश्रा एक ही बाइक से चुनार से सोनभद्र की तरफ जा रहे थे। जैसे ही हिनौता गांव के पास राजगढ़ चुनार मार्ग के मोड पर पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। एंबुलेंस द्वारा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.