अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दो युवकों की मौत
सोनभद्र, जुलाई 17 -- दुद्धी/ महुली, हिंदुस्तान टीम। विंढमगंज थाना क्षेत्र के हीराचक गांव के पास रीवा - रांची मार्ग पर शुक्रवार की रात नौ बजे अज्ञात वाहन के धक्के बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर विंढमगंज के हीराचक गांव स्थित अपने ससुराल से अपने घर देवढ़ी गांव जा रहे थे। विंढमगंज थाना क्षेत्र के देवढ़ी गांव निवासी 35 वर्षीय अखिलेश पुत्र स्व शिव प्रसाद अपने पड़ोसी 25 वर्षीय अंकुर पुत्र छट्ठू के साथ शुक्रवार को अपने ससुराल हिराचक गांव बाइक से आया हुआ था। शुक्रवार की रात दोनों ससुराल से वापस अपने घर लौट रहे थे। रात लगभग नौ बजे जैसे हो वे विंढमगंज थाना क्षेत्र के हीराचक गांव के पास रीवा - रांची मार्ग पर पहुंचे इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना की बाद ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.