सोनभद्र, मार्च 7 -- दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुलालझरिया भट्टी मोड़ से लगभग एक किमी आगे म्योरपुर मेन रोड पर शुक्रवार की शाम साढ़े छह बजे अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वह दुद्धी से अपने घर लौट रहा था। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मुर्ता निवासी 25 वर्षीय अजय कुमार पुत्र देवप्रसाद शुक्रवार की शाम को दुद्धी से बाइक लेकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गुलालझरिया भट्टी मोड़ से आगे गांव के पास मेन रोड पर सामने से आ रहे अज्ञात बोलेरो वाहन ने धक्का मार दिया। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस को दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के चालक व ईएमटी पंकज सिंह की मदद से घायल अजय को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। उधर सड़क हादसे की जानकारी मिलत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.