बांका, फरवरी 27 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के पिरौटा गांव के समीप गुरुवार की देर रात अज्ञात वाहन के धक्के से बुलेट चालक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक बांका थाना क्षेत्र के गुणाकोल गांव के उमेश पंडित के पुत्र राहुल कुमार (23) था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि पिरौटा गांव के समीप बांध पर एक बाइक चालक गिरा हुआ है। सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार पुलिस बलों के साथ वहां पहुंचे तो देखा कि युवक मृत पड़ा हुआ है। उसके जेब में रखे आधार कार्ड से उसकी पहचान बांका थाना क्षेत्र के गुणाकोल गांव के उमेश पंडित के पुत्र राहुल कुमार (23) के रूप में हुई। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि देर रात युवक अपने घर लौट ...