लातेहार, दिसम्बर 25 -- बेतला प्रतिनिधि । बेतला-दुबियाखाड़ मार्ग पर ग्राम हड़पड़वा स्थित सरईडीह मोड़ के पास अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक चालक के गिरकर गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक ग्राम कंचनपुर का ऋषि सिंह पिता शिव सिंह गुरुवार को अपनी बाइक से कुटमू साप्ताहिक बाजार जा रहा था। इसी दौरान सरईडीह मोड़ के पास पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे वाहन जोरदार धक्का मारते हुए फरार हो गया। इसमें ऋषि गिरकर जख्मी हो गया। साथ ही बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बाद में इसकी सूचना पाकर बरवाडीह थाना के एएसआई नीरज दुबे पुलिस के साथ घटना स्थल पहुंचे और घायल ऋषि को खुद अपने वाहन में बैठाकर इलाज के लिए बरवाडीह सीएचसी ले गए। वहीं थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.