लातेहार, जनवरी 6 -- बालूमाथ । थाना क्षेत्र के बालूमाथ चतरा मुख्य मार्ग स्थित बारियातू के उच्च विद्यालय के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बारियातू निवासी प्रकाश कुमार एवं अंजन यादव एक बाइक में सवार होकर चतरा से कुछ आवश्यक कार्य कर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उच्च विद्यालय के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौजूद ग्रामीण एवं स्थानीय पुलिस के संयुक्त सहयोग से उन्हें बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक सुरेंद्र कुमार एवं अशोक कुमार, अलीशा टोप्पो के द्वारा संयुक्त रूप से प्राथमिक उपचार की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...