अज्ञात वाहन के धक्के से तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत
मिर्जापुर, मई 15 -- राजगढ़, मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के भावा बाजार में शुक्रवार को अज्ञात वाहन के धक्के से तीन वर्षीय मासूम बच्ची घायल हो गई। परिजन घायल बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचे। जहां चिकित्सक जांच कर मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस कार्यवाही में जुट गई। सोनभद्र जनपद के घोरावल थाना क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी राजेश मौर्य अपनी पत्नी व 3 वर्षीय पुत्री शानवी को साथ लेकर कार से अपनी बीमार सास को देखने ससुराल अटारी गांव जा रहे थे। भांवा बाजार पहुंचने पर समान खरीदने के लिए सड़क किनारे कार खड़ी किया। तभी कार में बैठी बालिका कार के दाहिने तरफ का गेट खोलकर सड़क की पटरी पर उतर गई। इसी बीच पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बालिका को धक्का मारते हुए मौके से भाग निकला। आसपास उपस्थित लोग शोर मचाते हुए भागक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.