अज्ञात वाहन के धक्के से टोटो सवार महिला श्रद्धालु घायल
देवघर, अगस्त 21 -- देवघर। कुंडा थाना क्षेत्र के पांडेय दुकान के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से टोटो सवार एक महिला श्रद्धालु गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर लिया। महिला का इलाज जारी है। घायल की पहचान गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र निवासी बेबी देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में परिजन उदय सिंह ने बताया कि वे लोग सपरिवार श्रावणी मेला के दौरान कांवर यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे थे। बाबा मंदिर में जलार्पण करने के बाद परिवार के सदस्य जलपान कर टोटो से अपने पंडा जी के आवास की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुंडा थाना क्षेत्र के पांडे दुकान के समीप पीछे से आ र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.