सोनभद्र, अप्रैल 22 -- चोपन। स्थानीय थाना क्षेत्र के चोपन बैरियर के पास अज्ञात वाहन के धक्के से घायल बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मंगलवार की रात बारात में जाते समय वह घायल हो गया था। परिजनों ने घायल 20 वर्षीय पारस उर्फ महेंद्र बैगा पुत्र रविशंकर बैगा निवासी तेलगुड़वा पश्चिम को चोपन अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में बुधवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...