बिहारशरीफ, जून 2 -- कौआकोल में एसएफसी में करता था काम, लौट रहा था घर कतरीसराय थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव के पास हुआ हादसा कतरीसराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एसएच 71, गिरियक-पार्वती मार्ग पर परमानंदपुर गांव के पास सोमवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की जान चली गयी। वह नवादा जिला के कौआकोल में एसएफसी में कार्यरत था। वहां से घर लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गयी। मृतक की पहचान गंगापुर गांव निवासी पप्पू सिंह के 33 वर्षीय पुत्र प्रेम रंजन कुमार के रूप में की गयी है। परिजनों ने बताया कि किसी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन के धक्के से गयी बाइक सवार युवक की जान इसी दौरान किसी वाहन की चपेट में आ गया। सड़क पर जख्मी हाल में पड़ा देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने ...